Advertisement
12 January 2018

कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर बेटे के शव के साथ फंसी थी मां, सुषमा स्वराज ने यूं की मदद

File Photo

देश ही नहीं विदेशों में भी परेशान लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर नजर आने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर एक बेबस मां की मदद की है। ये मां अपने बेटे के शव के साथ कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर फंसी थी, जिसके बाद सुषमा स्वराज ने उनकी मदद की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी, लेकिन कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई। इसके बाद वह बेबस मां एयरपोर्ट पर ही फंस गई। इसके बाद एक नेटिजेन ने ट्वीट कर विदेश मंत्री को इसकी जानकारी देते हुए सहायता की गुहार लगाई।


Advertisement

 


ट्वीट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सुषमा स्वाराज ने कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए मदद का आश्वासन दिया और कहा कि शव सरकार के खर्चे पर भारत लाया जाएगा। सुषमा ने बाद में ट्वीट किया, "भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मां को उसके बेटे के शव के साथ लेकर मलेशिया से चेन्नई आ रहे हैं। शोक संपतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।" सुषमा स्वराज के इस कदम की हर तरफ एक बार फिर तारीफ हो रही है।

 

गौरतलब है कि पिछले दिनों काफी समय से नाइजीरियाई अधिकारियों की हिरासत में फंसे चार भारतीयों को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से छुड़ा लिया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि नाइजीरिया अधिकारियों की हिरासत में रहे चार भारतीयों को भारतीय उच्चायुक्त के दखल के बाद रिहा कर दिया गया। इन चार में से दो भारतीय नागरिकों ने ट्विटर के जरिए सुषमा से अपनी रिहाई की अपील की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sushma Swaraj, help Indian woman, who was stranded, kualalumpur Airport, with her son’s body
OUTLOOK 12 January, 2018
Advertisement