Advertisement
11 August 2020

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना संक्रमित, बोले- दुआ कीजिए, बीमारी को जल्द हरा दूं

देशभर में कोरोना वायरस का कहर तेज गति से फैलता जा रहा है। कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के बीच मशहूर शायर राहत इंदौरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। राहत इंदौरी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

मशहूर शायर राहत इंदौरी ने ट्वीट किया, 'कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।'

आगे उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों से अपील की है कि उनके बारे में जानकारी के लिए बार-बार उन्हें या परिवार को फोन न करें, इसकी जानकारी ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से मिलती रहेगी।

Advertisement

मध्य प्रदेश में कोरोना स्थिति

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 39 हजार को पार कर गया है। covid19india.org के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39,891 पहुंच गई है, जिनमें  9,202 एक्टिव केस हैं और 29,674 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 1,015 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में बीते 24 घंटों में 868 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 173 मरीज इंदौर में मिले हैं और यहां कुल मरीज 8516 हो गए हैं। वहीं भोपाल में मरीजों की संख्या 7681 हो गई है। यहां बीते 24 घंटों में 142 मरीज सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में मरने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 19 मरीजों की मौत हुई है। अब तक 996 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर में अब तक 333 और भोपाल में 214 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 9009 है। अब तक 29020 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Famous Poet, Rahat Indori, Corona Infected, Pray, disease be, defeated soon, मशहूर शायर, राहत इंदौरी, कोरोना संक्रमित, दुआ कीजिए, बीमारी, जल्द हरा दूं
OUTLOOK 11 August, 2020
Advertisement