25 October 2016
पहले जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मोदी
पहले जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे मोदी
इस उत्सव में जनजातीय जीवन की संस्कृति, परंपरा और रीति-रिवाज की एक झांकी लोगों को देखने को मिलेगी। जनजातीय महोत्सव में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जोएल ओराम, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अनिल माधव दवे, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल होंगे। इस उत्सव का का मुख्य मकसद जनजातीय जीवन को संरक्षण देना और उन्हें बढ़ावा देना है। इस आयोजन से आम जनता भी आदिवासियों से जुड़ाव महसूस करेगी। इसमें कला और कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगेगी।