Advertisement
08 November 2020

दरभंगा से उड़ान सेवा शुरू, उत्तर बिहार के लोगों की लंबे समय से थी मांग

दरभंगा से उड़ान सेवा शुरू, उत्तर बिहार के लोगों का सपना हुआ साकार | FILE PHOTO

बिहार में दरभंगा से आज विमान सेवा शुरू होने से उत्तर बिहार के लोगों का सपना साकार हो गया। दरभंगा हवाईअड्डे पर रविवार को बेंगलुरु से यात्रियों को लेकर स्पाइसजेट के एक विमान ने 11:21 बजे पूर्वाह्न को रनवे पर लैंड किया। इसके बाद इसी विमान ने दोपहर 12.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।  इस तरह उत्तर बिहार के लोगों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया।  दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बेगलुरु के लिए हवाई सेवा उपलब्ध हो गई है।

विमान से यात्रा कर रहे लोग काफी उत्साहित थे। वह देश के बड़े शहरों की दूरी कम समय में तय कर पाएंगे। दरभंगा हवाइअड्डा से विमानों का परिचालन शुरू होने से मिथिला क्षेत्र का भी काफी विकास विकास होगा।

क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत छोटे शहरों को हवाई रूट से जोड़ने के लिए अक्टूबर 2016 में ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) की शुरुआत की गई। इसके तहत दरभंगा हवाइअड्डा को फिर से शुरू करने के काम शुरू किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस वर्ष 12 सितंबर को हवाईअड्डा के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद नवंबर के पहले सप्ताह से यहां से उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। पुरी की इस घोषणा के तहत रविवार को दरभंगा हवाईअड्डा से विमानों का परिचालन शुरू हो गया।

TAGS: Flight, service, started, Darbhanga, dream, people.North. Bihar.
OUTLOOK 08 November, 2020
Advertisement