Advertisement
07 December 2018

मारपीट तक पहुंचा फोर्टिस के सिंह भाइयों का मामला, मलविंदर ने शेयर किया वीडियो

Video grab

कभी फोर्टिस को नई ऊंचाई पर ले जाने वाले सिंह बंधु मलविंदर और शिविंदर सिंह आज एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। दोनों के बीच का मतभेद अब मारपीट तक जा पहुंचा है। कंपनी के पूर्व सीएमडी मलविंदर सिंह ने अपने छोटे भाई शिविंदर पर आरोप लगाया है कि उसने उनको कनॉट प्लेस वाले ऑफिस में मारा। 

 शेयर ‌किया वीडियो

इसका एक आधे मिनट का वीडियो सामने आया है, जिसमें मलविंदर कह रहे हैं कि 'आज 5 दिसंबर 2018 को 6 बजे के कुछ समय बाद शिविंदर ने मुझ पर हमला किया। उसने मुझे मारा। उसने शर्ट का बटन तोड़ दिया। वो मुझे लगातार धमकी दे रहा है। वो तब तक नहीं हिला जब तक यहां टीम ने आकर छुड़ा नहीं दिया।' बड़े भाई मलविंदर ने वॉट्सऐप ग्रुप पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह चोटिल नजर आ रहे हैं।

Advertisement

पहले शिविंदर ने लगाया था आरोप

इससे पहले शिविंदर ने अपने बड़े भाई के खिलाफ एनसीएलटी में आरएचसी में मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाया था। बाद में उन्होंने ये अर्जी वापस ले ली। बाद में दोनों भाई ने मध्यस्थ की सहायता से झगड़ा सुलझाने पर हामी भर ली थी। रैनबैक्सी परिवार में पारिवारिक झगड़ा नया नहीं है। इससे पहले निम्मी सिंह ने भी अपने बहनोई अनलजित सिंह से झगड़ा किया था। इसको जल्द सुलझा लिया गया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Fortis, Malvinder Singh, Accused, Brother, Shivinder Singh, Assault, release video
OUTLOOK 07 December, 2018
Advertisement