Advertisement
13 February 2018

केरलः कोचीन शिपयार्ड में धमाका, पांच मरे

केरलः कोचीन शिपयार्ड में धमाका, चार मरे | google

केरल के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में आयल ऐंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) एक जहाज के मरम्मत के दौरान हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। सीएसएल के प्रवक्ता ने आज इसकी जानकारी दी।


धमाके में घायल लोगों को कोच्चि शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और आग बुझाने वाले कर्मी वहां पहुंचे । इन लोगों ने आग पार काबू पा लिया है। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Advertisement

केंद्रीय जहाजरानी और जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने कोचीन शिपयार्ड के एमडी को पीड़ितों की पूरी मेडिकल सहायता देने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना भी जताई है।


TAGS: Cochin, Shipyard, fire, ship, four, die
OUTLOOK 13 February, 2018
Advertisement