Advertisement
25 April 2017

पॉस्को कोर्ट से मिली गायत्री प्रजापति और उनके साथियों को जमानत

google

पॉस्को कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि पिछले एक महीने से लखनऊ के आदर्श कारागार में बंद गायत्री प्रजापति आज देर शाम तक जेल से रिहा कर दिया जाएगा। न्यायाधीश ने बताया कि प्रजापति तथा सह अभियुक्तों विकास वर्मा तथा अमरेन्द्र सिंह उर्फ मिंटू को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके तथा इतनी ही राशि के बांड पर जमानत दे दी।

संवाददाताओं से सहारनपुर में हुई अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके मंत्रिमण्डलीय सहयोगी रहे बलात्कार के आरोपी गायत्राी प्रजापति को जमानत मिलने के बारे में पूछने पर अखिलेश ने सवालिया अंदाज में कहा जमानत मिल गई है, तो अच्छी बात है। इसमें भी अगर कोई बुराई हो तो बताओ।

गौरतलब है कि महिला से बलात्कार करने और उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार की कोशिश के आरोप में प्रजापति तथा छह अन्य अभियुक्तों को चुनाव के दौरान ही गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। जब से यह वारंट जारी हुआ, तब वे फरार थे, लेकिन बाद में लखनऊ पुलिस ने 15 मार्च को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पॉस्को कोर्ट, गायत्री प्रजापति, दो साथी, जमानत, Posco court, Gayatri Prajapati, two other, bail
OUTLOOK 25 April, 2017
Advertisement