Advertisement
03 February 2018

अमेरिकी वायुसेना प्रमुख ने भारतीय लड़ाकू विमान 'तेजस' से भरी उड़ान

ANI

अमेरिकी वायु सेना प्रमुख जनरल डेविड एल गोल्डफिन गुरुवार से भारत की यात्रा पर हैं। शनिवार को गोल्डफिन ने जोधपुर एयरबेस से भारत में बने लड़ाकू विमान 'तेजस' से उड़ान भरी।

अमेरिकी वायुसेना प्रमुख गोल्डफिन ने सोशल मीडिया पर अपनी भारत यात्रा का जिक्र किया था। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा- 'दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं। मैं इसको और मजबूत बनाने की कोशिश करूंगा।'

गोल्डफिन ने भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान का जिक्र भी किया था। उन्होंने लिखा था, "भारत दुनिया के दूसरे सबसे बड़े विमान का संचालन करता है। इससे उसके इलाके में सैन्य गतिविधियों को जरूरत के मदद मिली है।"

Advertisement

'तेजस' की खासियत

तेजस भारत द्वारा विकसित किया गया लड़ाकू विमान है। इसे हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बनाया है। एक जुलाई 2016 में इसे वायुसेना में शामिल किया गया। तेजस की लंबाई 13.2 मीटर और वजन 5680 किलोग्राम है। यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। तेजस लेजर गाइडेड बम से हमला करने में भी सक्षम है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: General David.L.Goldfein, Chief of Staff, US Air Force, Tejas aircraft, rajasthan, jodhpur
OUTLOOK 03 February, 2018
Advertisement