Advertisement
26 January 2017

68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया खास डूडल

गूगल के होमपेज पर बने इस डूडल में स्टेडियम के आधे हिस्से को दिखाया गया है जिसके दोनों किनारों पर लोग बैठे हुए हैं। वहीं, भगवे रंग में रंगे बैंड को अद्धवृताकार टैंक के भीतरी परिधि से गुजरता हुआ दिखाया गया है। टैंक की भीतरी परिधि तिरंगे से सजी हुई है। गहरे हरे रंगे से डूडल में गूगल लिखा है।

यह पहली बार नहीं है जब इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शानदार डूडल बनाकर गणतंत्र दिवस को समर्पित किया है जबकि यह कंपनी हर साल इस दिन को सम्मान देने के लिए खास तरह का डूडल बनाती है।

इस साल गणतंत्र के मुख्य अतिथि अबु धाबी के प्रिंस ऑफ द क्राउन शेख़ मुहम्मद बिन ज़ाएद हैं। गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा आए थे। 

TAGS: गणतंत्र दिवस, गूगल डूडल
OUTLOOK 26 January, 2017
Advertisement