Advertisement
27 April 2018

गूगल पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, फर्स्ट पीएम सर्च करने पर दिख रही थी मोदी की तस्वीर

गूगल पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, फर्स्ट पीएम सर्च करने पर दिख रही थी मोदी की तस् | File Photo

सर्च इंजन गूगल पर तब असमंजस की स्थिति बनी रही, जब गुरुवार को गूगल पर ‘फर्स्ट प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया’ (भारत के पहले प्रधानमंत्री) टाइप करने पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई दे रही थी जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई। इसके बाद कांग्रेस ने सर्च इंजन से इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने को कहा।

दरअसल गुरुवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने जब 'फर्स्ट प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया' टाइप किया तो जवाहरलाल नेहरू का विकिपीडिया का लिंक सामने आया, लेकिन इस लिंक के दाहिनी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर दिखाई दी। कुछ यूजर्स ने इसका स्क्रीन शॉट लेकर ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।

इसके बाद कांग्रेस को सोशल मीडिया टीम की प्रमुख दिव्या स्पंदना राम्या ने ट्वीट किया, 'गूगल, आपने किस हिसाब से ऐसा होने दिया?' गूगल ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया दी और अपनी गलती को ठीक किया। गूगल की गलती ठीक हो जाने के बाद राम्या ने एक और ट्वीट कर कहा कि अब सर्च रिजल्ट सही है।

Advertisement

कांग्रेस ने सर्च इंजन से इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने को कहा था, जिसके बाद इसे ठीक किया गया और वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी की जगह भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर दिखाई देने लगी।

TAGS: Google, shows Modi's photo, '1st India PM', search results, irks Cong
OUTLOOK 27 April, 2018
Advertisement