Advertisement
23 March 2019

देश के अगले नेवी चीफ होंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, सुनील लांबा की लेंगे जगह

File Photo

केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना स्टाफ का अगला प्रमुख नियुक्त किया। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 31 मई 2019 को रिटायर हो रहे हैं। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं, जिसका इन्होंने 31 अक्टूबर 2017 को पदभार ग्रहण किया था। हरीश बिष्ट के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने यह पद ग्रहण किया।

करमबीर सिंह को जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था और 1982 में हेलीकॉप्टर पायलट बने। उन्हें एचएएल चेतक और कामोवका-25 हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Government, Vice Admiral, Karambir Singh, Chief of Naval Staff
OUTLOOK 23 March, 2019
Advertisement