Advertisement
13 July 2017

नोटबंदी को लेकर राहुल का मोदी पर तंज, कहा गणित का ट्यूटर ढूंढ रही सरकार

File photo

दरअसल राहुल गांधी ने बुधवार को दिए गए आरबीआई के उस बयान के बाद यह ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया था कि नोटबंदी के बाद जमा हुए पुराने नोटों की गिनती अभी जारी है।

गौरतबल है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल नोटबंदी के बारे में जानकारी देने के लिए बुधवार को संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए थे। पुराने नोटों के बारे में पूछे जाने पर समिति के समक्ष उन्होंने कहा कि 1000-500 के पुराने नोटों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गवर्नर ने कहा कि नोटबंदी के दौरान जो नोट जमा हुए हैं उनकी गिनती की जा रही है।

बताया गया है कि आरबीआई गवर्नर ने समिति को बताया कि पुराने नोटों को गिनने का काम लगातार जारी है। उन्होंने समिति को बताया कि आरबीआई के कर्मचारी नोटों को गिनती के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं और मशीनों की मदद भी ली जा रही है।

Advertisement

गौरतलब है कि नोटबंदी को हुए 9 महीने से अधिक हो चुके हैं। 8 नवंबर 2016 को कुल करेंसी की 86 फीसदी रकम यानी 1000-500के नोट सरकार ने अवैध करार दे दिए थे।

इस पर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए गुरुवार को ट्वीट किया कि भारत सरकार गणित का ट्यूटर ढूंढ रही है। कृपया जल्‍द से जल्‍द पीएमओ में अप्‍लाई करें।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: rahul gandhi, pmo, rbi, pm modi, demonetisation, rbi governor
OUTLOOK 13 July, 2017
Advertisement