Advertisement
12 November 2016

राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर उत्पाद नीति शीघ्र

राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर उत्पाद नीति शीघ्र

सरकार का लक्ष्य है कि वैश्विक स्तर पर सॉफ्टवेयर सेवा को पहचान मिले। कुछ सालों से भारत दूसरे देशों के मुकाबले तेजी से इस क्षेत्र में अपनी धाक जमा भी रहा है। प्रसाद ने कहा कि भारत की युवा प्रतिभाएं तेजी से सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम कर रही हैं ऐसे में सरकार को ऐसी नीति बनाना जरूरी है जिससे कि इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिले।

प्रसाद ने कहा कि इस नीति का प्रारूप तैयार हो गया है और संबंधित हितधारकों की राय लेकर इसे जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा। 

TAGS: राष्ट्रीय साॅफ्टवेयर नीति, उत्पाद, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, रविशंकर प्रसाद, आर्थिक सम्मेलन
OUTLOOK 12 November, 2016
Advertisement