02 February 2017
गुजरात : बीएसएफ ने दो और पाकिस्तानी नौका जब्त की
गुजरात : बीएसएफ ने दो और पाकिस्तानी नौका जब्त की
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया, पाकिस्तानी मछुआरे ने सर क्रीक के नजदीक पबेवारी क्रीक में इन दो नौकाओं को परित्यक्त छोड़ दिया जो बीएसएफ के एक गश्ती दल द्वारा पीछा किए जाने पर पाकिस्तानी क्षेत्र में भाग गए।
अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा तैनात मानव रहित एक विमान (यूएवी) ने क्रीक के भारतीय सीमा क्षेत्रा में इन पाकिस्तानी मछुआरों की उपस्थिति देखी जिसके बाद बीएसएफ को सर्तक कर दिया गया।