Advertisement
20 January 2024

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आलोक में जामिया मिलिया इस्लामिया में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली विश्वविद्यालय 22 जनवरी को अपराह्न ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

इन विश्वविद्यालयों द्वारा शुक्रवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय और उनके अधीन आने वाले संस्थान, केंद्र और कार्यालय सोमवार को आधा दिन बंद रहेंगे। हालांकि, सोमवार के लिए पहले से निर्धारित परीक्षाएं और बैठकें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित की जाएंगी।

जामिया की अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है, जिसके मद्देनजर जामिया के कार्यवाहक कुलपति ने जामिया के स्कूल सहित विश्वविद्यालय और इसके तहत आने वाले संस्थान, केंद्र और कार्यालय 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक आधे दिन बंद रखने को मंजूरी दे दी है। ऐसा ही एक अधिसूचना दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Half day holiday, 22nd January, Jamia Millia Islamia, consecration ceremony
OUTLOOK 20 January, 2024
Advertisement