Advertisement
27 June 2019

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने मारी 10 गोलियां

File Photo

हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या की यह वारदात सेक्टर-9 स्थित पीएचसी जिम के बाहर की है, जहां अक्सर वह एक्सरसाइज करने के लिए आते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने जब इस वारदात को अंजाम दिया उस समय हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी जिम से एक्सरसाइज करके निकल थे। इस दौरान दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।विकास चौधरी के शरीर में 10 से 12 गोलियां लगी हैं। उन्हें तुरंत ही सेक्टर- 9 के कुछ दुकानदारों के सहयोग से सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सर्वोदय अस्पताल में एसीपी जयबीर राठी ने विकास चौधरी की मौत की पुष्टि की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर 12 गोलियों के खोखे मिले हैं।

वहीं, इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों को अपनी गिरफ्त लेगी।

Advertisement

 

कांग्रेस बोली- ये जंगलराज है

 

विकास चौधरी की हत्या के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि यह 'जंगल राज' है। किसी को कानून का कोई डर नहीं है। कल भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने वाली महिला को चाकू मार दिया गया था। विकास चौधरी की हत्या की जांच होनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव के दौरान इनेलो छोड़कर कांग्रेस में आए थे विकास

गौरतलब है कि विकास चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर के गुट में थे। कुछ वर्ष पहले तक इनेलो में थे और जब उन्हें फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने टिकट नहीं दी तो इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryana, Congress leader, Vikas Chaudhary, shot, in Faridabad
OUTLOOK 27 June, 2019
Advertisement