Advertisement
28 October 2022

हिमाचल प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता बलात्कार-हत्या के दोषी राम रहीम के दरबार में पहुंचे, चुनाव से पहले मांगा आशीर्वाद

file photo

हिमाचल प्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बिक्रम ठाकुर दोषी बलात्कारी और हत्यारे गुरमीत राम रहीम सिंह के एक कार्यक्रम में शामिल हुए और राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उनका आशीर्वाद लिया।

विक्रम ठाकुर राम रहीम सिंह से वर्चुअली जुड़े, जो उत्तर प्रदेश के बागपत में 'सत्संग' कर रहे थे। ठाकुर ने रहीम को संबोधित करते हुए कहा कि वह उऩसे से आशीर्वाद मांग रहे हैं और कहा कि वह तथा उनका संगठन बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

सिंह फिलहाल पैरोल पर बाहर हैं। जेल से बाहर आने के बाद से, वह 'सत्संग' कर रहे हैं, जिसमें आम लोगों के साथ-साथ राजनेता भी शामिल हो रहे हैं, जो चुनाव से पहले उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं। ठाकुर सिंह से आशीर्वाद लेने वाले भाजपा नेताओं की कतार में नवीनतम हैं।

Advertisement

राम रहीम सिंह बलात्कार और हत्या के कई मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उन्हें इस महीने की शुरुआत में 40 दिन की पैरोल मिली थी। वह हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद था। इससे पहले, उन्हें फरवरी में तीन सप्ताह की छुट्टी दी गई थी, पैरोल 3 नवंबर को आदमपुर उपचुनाव से पहले आया था। हिमाचल में भी 12 नवंबर को मतदान होना है।

भाजपा के बिक्रम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के जसवां-परागपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। ठाकुर के पास जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में उद्योग, परिवहन, श्रम और रोजगार विभाग हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें ठाकुर सिंह के एक कार्यक्रम में शिरकत करते और उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

ईटीवी भारत के अनुसार, ठाकुर ने हिंदी में कहा, "मैं यहां एक विधायक और मंत्री हूं और मुझे आपके विचारों को सुनकर और पूरे देश में, खासकर पंजाब और आसपास के इलाकों में जिस तरह का आंदोलन चला रहा है, उसे सुनकर आपका आशीर्वाद लेना है। आप अपने आंदोलन के माध्यम से नेक काम कर रहे हैं और इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। मैं चाहता हूं कि हिमाचल प्रदेश के लोग, जो आपसे बहुत प्यार करते हैं, वे भी आपके 'प्रवचन' में शामिल हों और आपके 'दर्शन' प्राप्त करें। साथ ही, उन्हें भी आपका आशीर्वाद मिलता रहे और हम पर भी आर्शीवीद बना रहे।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 28 October, 2022
Advertisement