Advertisement
25 May 2020

लॉकडाउन नियम तोड़ने के आरोप पर सदानंद गौड़ा की सफाई- कुछ खास लोगों को दी गई क्वारेंटाइन से छूट

FILE PHOTO

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा पर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। वह आज विमान से दिल्ली से बंगलूरू पहुंचे थे, जिसके बाद विपक्षी पार्टियों का कहना है कि घरेलू उड़ान सेवा के बाद वह आवश्यक क्वारेंटाइन (एकांतवास) में नहीं रहे। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ खास पदों पर काम कर रहे खास लोगों को क्वारेंटाइन के दिशा-निर्देशों से छूट दी गई है।

विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री की सफाई 

सदानंद गौड़ा ने अपने पर लग रहे आरोपों पर कहा, 'देखिए, मैं एक मंत्री हूं और फार्माक्यूटिकल मंत्रालय को संभाल रहा हूं। मेरा फर्ज़ है ये सुनिश्चित करना कि देश के हर कोने में दवाइयों की पूरी सप्लाई हो। दरअसल, कुछ खास पदों पर काम कर रहे खास लोगों को क्वारंटाइन के दिशा-निर्देशों से छूट दी गई है। जैसे अगर डॉक्टर, नर्स और जरूरी दवाओं की सप्लाई करने वालों को क्वारंटाइन कर दिया जाएगा, तो क्या हम कोरोना को रोक पाएंगे।'

Advertisement

क्या है मामला 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गौड़ा ने सोमवार को दिल्ली से फ्लाइट पकड़ कर बेंगलुरु पहुंचे थे लेकिन एयरपोर्ट पर किसी संस्थागत क्वारन्टीन में जाने की जगह वह अपने आधिकारिक गाड़ी से एयरपोर्ट से निकल गए।

कर्नाटक सरकार का ये है नियम

दरअसल, कर्नाटक सरकार ने नियम बनाया है कि जो लोग कोरोना वायरस संक्रमण से अधिक प्रभावित राज्यों जैसें- महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आएंगे, उन्हें सात दिन के लिए संस्थागत पृथक (इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन) केंद्र में रहना होगा। इसका खर्च भी यात्रियों को स्‍वयं उठाना होगा। कोविड जांच रिपोर्ट में संक्रमित नहीं पाए जाने पर उन्हें अगले सात दिन के लिए घर में क्‍वारंटाइन सेंटर में रहना होगा। वहीं, लोग कम प्रभावित क्षेत्रों से आएंगे उन्हें 14 दिन घर में क्‍वारंटाइन में रहना होगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 'I'm A Minister, I Am Exempted', No Quarantine, For BJP MP Sadananda Gowda, Travel To Bengaluru
OUTLOOK 25 May, 2020
Advertisement