Advertisement
19 October 2019

प्रियंका का पीयूष गोयल पर तंज, सरकार का काम अर्थव्यवस्था चलाना, कॉमेडी सर्कस करना नहीं

हाल ही में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के अभिजीत बैनर्जी पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी प्रियंका गांधी को बिलकुल भी रास नहीं आई। उन्होंने गोयल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार का काम अर्थव्यवस्था चलाना है, कॉमेडी सर्कस करना नहीं।

दूसरे के काम को कम न आंकें

कांग्रेस पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौजूदा सरकार में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल पर निशाना साधते हुए  एक ट्वीट में कहा है कि अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है और सरकार ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाने में व्यस्त है।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘बीजेपी के नेता उन्हें सौंपे गए काम को करने के बजाय दूसरों की उपलब्धियों को कम आंकने में व्यस्त हैं। नोबेल पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति ने अपना काम ईमानदारी के साथ किया और फिर पुरस्कार जीता।’ प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘आपका (सरकार) काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, कॉमेडी सर्कस चलाना नहीं।’ उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट भी संलग्न की जिसमें कहा गया था कि वाहनों पर छूट की पेशकश के बावजूद, ऑटोमोबाइल बिक्री निराशाजनक रही।

पीयूष गोयल ने कहा था बनर्जी को लेफ्टिस्ट

कल यानी शुक्रवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बनर्जी को नोबेल जीतने के लिए बधाई देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ‘आप सभी उनकी समझ के बारे में जानते हैं। उनकी पूरी सोच वामपंथ झुकाव वाली है। उन्होंने न्याय योजना की तारीफ की थी लेकिन भारत के लोगों ने इसे पूरी तरह नकार दिया।’ न्याय या न्यूनतम आय योजना को पिचले साल कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जगह दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: economy, india, priyanka gandhi, abhijit banarjee, piyush goyal
OUTLOOK 19 October, 2019
Advertisement