Advertisement
08 June 2018

कांग्रेस मुख्यालय में जब पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से मिले राहुल गांधी, देखें तस्वीरें

Twitter

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आज फिर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जनता दरबार लगाया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कई मसलों पर चर्चा की, वहीं जनता की परेशानियों को सुना।

कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने के लिए पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और जनता का जमावड़ा लगा हुआ है।  

Advertisement

 

हाल ही में आए उपचुनावों के नतीजों के बाद राहुल गांधी ने पहली बार पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार यानी 8 जून को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। राहुल गांधी से पहले ही कार्यकर्ता और आमजन उनसे मिलने और उनके लिए वहां मौजूद रहे।

  

इससे पहले भी राहुल गांधी समय-समय पर कांग्रेस दफ्तर में पहुंचकर आम लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलते रहे और उनमें जोश भरते रहे हैं। आज से पहले भी राहुल से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते रहे हैं। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: IN Pics, Congress President, Rahul Gandhi, meets party workers, and supporters, at AICC headquarters
OUTLOOK 08 June, 2018
Advertisement