Advertisement
31 January 2018

भारत दुनिया का छठां अमीर देश, अमेरिका टॉप पर

File Photo

अगर आप ये मानते हैं कि भारत आज भी सबसे गरीब देश है, तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में भारत छठें नंबर पर है। देश की कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर है। वहीं, इस सूची में अमेरिका शीर्ष स्थान पर काबिज है।

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में 64,584 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका विश्व का सबसे धनी देश है। पीटीआई के मुताबिक, अमेरिका के बाद 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान (19,522 अरब डॉलर) है।

कुल संपत्ति से मतलब किसी देश में रहने वाले लोगों की निजी संपत्ति से है। इसमें उनकी देनदारियों को घटाकर सभी संपत्तियां (प्रॉपर्टी, नकदी, शेयर, कारोबारी हिस्सेदारी) शामिल है। हालांकि, रिपोर्ट के आंकड़ों से सरकारी धन को बाहर रखा गया है।

Advertisement

सूची में ब्रिटेन को चौथे स्थान (9,919 अरब डॉलर), जर्मनी 5वें (9,660 अरब डॉलर), फ्रांस 7वें (6,649 अरब डॉलर), कनाडा 8वें (6,393 अरब डॉलर), आस्ट्रेलिया 9वें (6,142 अरब डॉलर) और इटली 10वें (4,276 अरब डॉलर) स्थान पर हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: India, 6th wealthiest country, with total wealth, of $8, 230 bn
OUTLOOK 31 January, 2018
Advertisement