Advertisement
26 August 2021

भारत आतंकवाद और विस्तारबाद के खिलाफ, अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने का असर देश पर नहीं पड़ने वालाः ओम बिरला

ANI

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का असर हमारे देश मे नही पड़ने वाला है। आतंकवाद, विस्तारवाद, क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म से निबटने में हमारे जवान सक्षम है। हमारे सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद और विस्तारबाद के खिलाफ है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पंचायती राज के एक कार्यक्रम को लेकर लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर के दौरे पर है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जल्द कराए जा सकते है। जम्मू कश्मीर में जल्द से जल्द परिसीमन की प्रक्रिया खत्म होगी और उसके बाद यहां चुनाव कराए जाएंगे। चीन का बिना नाम लेते हुए उन्होंने  कहा कि कुछ देशों के विस्तारवादी नीतियों की वजह से सीमाओं में विवाद पैदा होता है।

ओम बिरला ने कहा कि लद्दाख और जम्मू कश्मीर पिछले दिनों बदली हुई परिस्थिति के बाद इस क्षेत्र में विकास की बयार शुरू हुई है। 27 अगस्त को लेह और 31 अगस्त को श्रीनगर में पंचायत के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण होने वाला है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत को ज्यादा से ज्यादा सशक्त करना है। ओम बिरला पंचायत को मजबूत करने के पक्षधर है। उसका कहना है कि पंचायत अगर मजबूत होगा तो लोकतंत्र की रीढ़ मजबूत होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: India, terrorism, expansionabad, Taliban, Afghanistan, Om Birla
OUTLOOK 26 August, 2021
Advertisement