Advertisement
03 June 2020

कोविड-19 से हुई मौतों में भारत दुनिया में छठे नंबर पर, मरीज दो लाख सात हजार

देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक कुल संख्या 2,07,191 हो चुकी है। मरने वालों की संख्या 5,829 तक पहुंच गई है। कोरोना वायरस से मौतों की संख्या में भारत दुनिया में छठे नंबर पर आ गया है। भारत में मौतों का आंकड़ा रूस से ज्यादा हो गया है, जहां अब तक 5,037 लोगों की जान गई है। covid19india.org के अनुसार, देश में 1,01,066 अभी भी एक्टिव है जबकि 1,00,285 लोग ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हालात और बुरे होते जा रहे हैं। 24 घंटे में 8,712 नए मामले सामने आए हैं जबकि 214 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 1,98,706 हो गई है। इसमें 97,581 एक्टिव मामले हैं जबकि 95,526 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। अब तक 5,598 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र में 103 की मौत, 2,287 नए मामले

Advertisement

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 103 लोगों की मौत हुई है। वहीं, राज्य में 2,287 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 72,300 पहुंच गई है। 1,225 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब तक 31,333 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। यहां कोरोना महामारी की वजह से अब तक 2,465 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के कुल आंकड़े में सबसे ज्यादा मौतें मुंबई में हुई हैं। यहां अब तक 1,368 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई।

दिल्ली में 33 लोगों की मौत, आंकड़ा पहुंचा 22 हजार के पार

पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना के 1,298 नए मामले सामने आए जबकि 33 लोगों की मौत हो गई। कुल मामले बढ़कर 22,132 हुए। अब तक कुल 556 लोगों की मौत। पिछले 24 घंटों में 497 मरीज ठीक हुए/ डिस्चार्ज हुए या माइग्रेट कर गए। कोरोना के ऐक्टिव मरीजों की संख्या 12,573 हुई। तेलंगाना में कोरोना के 99 नए मामले सामने आए हैं।  कुल केस 2,891 हुए हैं। अब तक 92 लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु में 1,091 नए मामले, मरीजों की संख्या 24,000 के पार

तमिलनाडु में  को 13 और व्यक्तियों की कोविड-19 से मौत होने के साथ ही मृतक संख्या 197 पहुंच गई और संक्रमण के 1,091 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही, राज्य में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ कर 24,586, पहुंच गई है जबकि 200 लोग जान गंवा चुके हैं। चेन्नई में कोविड-19 के 809 नए मामले सामने आए और कुल मामलों का आंकड़ा 16,585 पहुंच गया।

मध्य प्रदेश में 137 नए मामले, छह की मौत

मध्य प्रदेश में 137 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि छह की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 8,420 हुए। अब तक 364 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल मामले 8,420 हो गए हैं जबकि अब तक 364 लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में कोरोना के 4 नए केस सामने आए हैं। राज्य में कुल ऐक्टिव केस 75 हैं।

गुजरात में 415 नए मामले, 29 की मौत

गुजरात में 415 नए मामले सामने आए हैं जबकि 29 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ मामले बढ़कर 17,632 हो गए हैं और 1,092 लोग जान गंवा चुके हैं। हरियाणा में कोरोना के 296 नए केस सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 2,652 हो गए हैं। गोवा में 6 नए कोरोना के मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव केस 79 हैं। केरल में कोरोना के 86 नए मामले सामने आए। कुल ऐक्टिव केस 774 हैं, अब तक कुल 1,412 केस आ चुके हैं।

रिकवरी रेट 48.07 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट 48.07 फीसदी हो गया है। अब तक 95,527 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यू दर 2.82 फीसदी है, जो कि दुनिया में सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,708 मरीज ठीक हुए हैं। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना से मरने वालों में 73 फीसदी मरीज दूसरी बीमारी से भी पीड़ित थे। देश की 10 फीसदी आबादी में से ही कोरोना से जुड़ी आधी मौतें हुई हैं। 15 अप्रैल को मृत्यु दर 3.15 प्रतिशत था जो घटकर 2.82 प्रतिशत हो गया है, जो कि दुनिया में सबसे कम है। ऐसे भी देश हैं जहां मृत्यु दर 19 प्रतिशत से ज्यादा है। अगर हम प्रति लाख मृत्यु दर देखते हैं तो यह भी सबसे कम है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: India, Covid-19, deaths
OUTLOOK 03 June, 2020
Advertisement