Advertisement
13 October 2017

भुखमरी की वैश्विक सूची में भारत नेपाल और बांग्लादेश से भी पीछे

भुखमरी की वैश्विक सूची में 100वें नंबर पर भारत

भारत में भुखमरी की गंभीर समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में जारी किए गए ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में भारत 100वें नंबर पर पहुंच गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले वर्ष भारत इस सूची में 97वें स्थान पर था। भूखे देशों के मामले में भारत उत्तर कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश और इराक से भी पीछे है। हालांकि पाकिस्तान से भारत की स्थिति बेहतर है। 

अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (आईएफपीआरआई) द्वारा जारी किए गए ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में 119 देशों की सूची में भारत 100वें स्थान पर है और एशिया के सभी देशों में से दो की स्थिति भारत से ज्यादा गंभीर है। इस सूची में अफगानिस्तान और पाकिस्तान बेहद खराब देशों में शामिल हैं।

आइएफपीआरआइ ने अपनी रिपोर्ट में सामाजिक क्षेत्र पर बल देने के लिए कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अपने कई पड़ोसी देशों चीन (29वां), नेपाल (72वां), म्यांमार (77वां), श्रीलंका (84) और बांग्लादेश (88वां) से नीचे आ गया है। पाकिस्तान 106वें और अफगानिस्तान 107वें स्थान पर हैं। वहीं, उत्तर कोरिया 93वें जबकि इराक 78वें स्थान पर हैं।

Advertisement

पिछले चार सालों में ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंक-

वर्ष 2017 में 119 देशों की सूची में भारत 100वें नंबर पर है

वर्ष 2016 में 118 देशों की सूची में भारत 97वें नंबर पर 

वर्ष 2015 में 104 देशों की सूची में भारत 80वें नंबर पर था

वर्ष 2014 में 76 देशों की सूची में भारत 55वें नंबर था

TAGS: India, Ranked 100th, Global Hunger Index
OUTLOOK 13 October, 2017
Advertisement