Advertisement
02 March 2017

भारत ने रिहा किए 39 पाकिस्तानी कैदी

भारत ने रिहा किए 39 पाकिस्तानी कैदी | google

मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार सभी पात्र पाकिस्तानी असैन्य कैदियों और मछुआरों की जल्द रिहाई और उन्हें वापस भेजे जाने सहित सभी मानवीय मुद्दों के हल को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई ऐसे समय में हुई जब पाकिस्तान ने भी पिछले दिसंबर में ‘सद्भावना’ दिखाते हुए 217 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कैदियों को तभी रिहा किया जाता है जब वे तीन शर्तें पूरी करते हैं- सजा पूरी हो गई हो, कोई मामला लंबित नहीं हो और राष्ट्रीयता की पुष्टि हो गई हो। (एजेंसी)

TAGS: भारत, रिहा, 39, पाकिस्तानी, कैदी
OUTLOOK 02 March, 2017
Advertisement