Advertisement
18 January 2018

भारत ने किया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, चीन के उत्तरी हिस्से तक मार करने में सक्षम

भारत ने किया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, चीन के उत्तरी हिस्से तक मार करने में सक्षम | google

भारत ने आज परमाणु क्षमता से लैस पांच हजार किलोमीटर तक मार करने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों के अनुसार मिसाइल का परीक्षण फायर ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह नौ बजकर 53 मिनट पर किया गया। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी चेन्नै में इस परीक्षण की जानकारी दी। 


मिसाइल अपने पहले से निर्धारित लक्ष्य को भेदते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरी। डीआरडीओ द्वारा देश में ही विकसित की गई अग्नि-5 मिसाइल की लंबाई 17 मीटर, चौड़ाई दो मीटर और वजन 50 टन के करीब है। यह एक टन तक परमाणु हथियार ढोने में सक्षम है। लंबी दूरी तक मार करने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल जमीन से जमीन तक मार करने में सक्षम है। यह चीन के उत्तरी इलाकों समेत यूरोप के ज्यादातर हिस्सों तक मार कर सकती है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि आज के परीक्षण के पहले भ्‍ाी विकास संबधी चार सफल ट्रायल किए गए थे। उन्होंने बताया कि अग्नि-5 इस श्रेणी के सभी मिसाइलों में सबसे आधुनिक है। इसके वारहेड, इंजिन, गाइडेंस के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

भारत के पास अग्नि श्रेणी की जो मिसाइलें हैं उनमें अग्नि-1 की क्षमता 700 किमी, अग्नि-2 की क्षमता 2000 किमी, अग्नि-3 और अग्नि-4 की क्षमता 2,500 किमी से लेकर 3,500 किमी से ज्यादा तक है।

TAGS: Agni-5, ballistic, missile, India, successfully, testfired, nuclear
OUTLOOK 18 January, 2018
Advertisement