Advertisement
27 September 2018

भारतीय सेना ने जारी किया सर्जिकल स्ट्राइक का नया वीडियो

ANI

भारतीय सेना ने 29 सितंबर, 2016 को पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। दो दिन बाद देश में इस दिन की दूसरी सालगिरह मनाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। इसी बीच भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें भारतीय जवान पाकिस्तान के आतंकियों समूहों पर बमबारी करते हुए और उनके लांचपैड को तबाह करते हुए नजर आ रहे हैं।

पहले भी जारी किए गए थे फुटेज

इससे पहले भारतीय सेना ने 27 जून, 2018 को सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ वीडियो जारी किए थे। इस हफ्ते की शुरुआत में सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा था कि लाइन ऑफ कंट्रोल के लांचपैड पर दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। उन्होंने कहा था, 'मेरा मानना है कि एक और कार्रवाई की जरूरत है। लेकिन हम इस बात का खुलासा नहीं करना चाहते कि हम इसे किस तरह अंजाम देंगे।' उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हमेशा सरप्राइज होती है और इसे वैसा ही रहने देना चाहिए।

Advertisement

उरी हमले के बाद हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक

पाकिस्तान लगातार पाक अधिकृत कश्मीर में हुई सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार करता रहा है। हालांकि वीडियो से भारत के दावे साबित हो जाते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान बहुत से लॉन्चपैड को तबाह कर दिया गया था और दर्जनों आतंकियों को मार गिराया गया था जो भारत के अंदर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इस स्ट्राइक को सेना ने उरी हमले के बाद अंजाम दिया था। पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने उरी में 19 जवानों को मार दिया था।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Visuals from surgical strike footage of 29/9/2016 from Pakistan Occupied Kashmir (PoK). <a href="https://t.co/rA0FiKu7wS">pic.twitter.com/rA0FiKu7wS</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1045224360280084480?ref_src=twsrc%5Etfw">September 27, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Indian army, surgical strike footage, Pakistan Occupied Kashmir
OUTLOOK 27 September, 2018
Advertisement