Advertisement
16 January 2018

तय समय से 25 मिनट पहले इंडिगो फ्लाइट ने भरी उड़ान, छूट गए 14 यात्री

Symbolic Image

इंटरग्लोबल एविएशन की इंडिगो एयरलाइन एक बार भी चर्चा में है। लगातार विवादों में घिर रही एयरलाइन का एक और ताजा मामला आया है।

इंडिगो ने जल्दी उड़ान भरने के चक्कर में 14 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया। हालांकि, इन सभी 14 यात्रियों के पास बोर्डिंग पास थे, लेकिन फ्लाइट को समय से पहले ही बोर्ड कर दिया गया। दरअसल यह मामला सोमवार का है जब इंडिगो की फ्लाइट गोवा से हैदराबाद जा रही थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, गोवा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट अपने तय वक्त से पहले ही हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। इस दौरान इस फ्लाइट ने अपने 14 यात्रियों को गोवा एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया। वहीं, एक यात्री का कहना है कि फ्लाइट अपने समय से पहले ही हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। इस बारे में किसी तरह का कोई अनाउंसमेंट भी नहीं किया गया।

Advertisement

इंडिगो का क्या कहना है

एयरलाइन के बयान के मुताबिक, बोर्डिंग गेट 10:25 पर बंद कर दिए गए थे और ये यात्री 10:33 पर गेट पर पहुंचे। जब फ्लाइट टेक ऑफ करने वाली थी इससे पहले कई बार अनाउंसमेंट किए गए थे। इंडिगो के प्रवक्ता ने यात्रियों के इन दावों को गलत बताया है। इंडिगो प्रवक्ता के मुताबिक, यात्रियों को गेट पर रिपोर्ट करने के लिए कई बार अनाउंसमेंट किया गया था लेकिन, पैसेंजर्स वक्त पर नहीं पहुंचे इसलिए इनकी फ्लाइट मिस हुई।

इससे पहले भी हुई गलती

इससे पहले भी इंडिगो से हुई एक चूक की वजह से इंदौर जाने वाला शख्स नागपुर पहुंच गया। शख्स के पास इंदौर जाने वाली फ्लाइट का बोर्डिंग पास था।

शुक्रवार को हुई इस घटना की एयरलाइन ने पुष्टि की। अपने आधिकारिक बयान में इंडिगो ने कहा है कि इस चूक के लिए उसने तीन सुरक्षा कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

इंडिगों ने कहा- यात्री को इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई 656 से इंदौर की यात्रा करनी थी। चेक-इन के समय उसे उसी फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास दिया गया था, लेकिन वह गलती से नागपुर जा रही फ्लाइट 6ई 774 में सवार हो गया। इस मामले में पहले और दूसरे नंबर के सुरक्षाकर्मी सहित स्कीपर को आंतरिक जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: indigo, 25 minutes before, 14 passengers left on airport
OUTLOOK 16 January, 2018
Advertisement