Advertisement
01 September 2018

नहीं रहे जैन मुनि तरुण सागर, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

File Photo

जैन मुनि तरुण सागर का शनिवार तड़के निधन हो गया है। वह 51 साल के थे। बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके कारण वह बहुत कमजोर हो गए थे।

जैन मुनि के निधन की खबर सुनने के बाद उनके प्रवास स्थल पर उनके दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु जुटने लगे हैं। आज दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे पर स्थित तरुणसागरम तीर्थ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

इससे पहले उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। जगह-जगह उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं। जिस कमरे में उन्हें रखा गया था, वहां पर सिर्फ जैन मुनियों और शिष्यों को ही जाने की इजाजत थी। इसके अलावा किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई थी।

OUTLOOK 01 September, 2018
Advertisement