Advertisement
21 March 2022

जम्मू कश्मीरः आतंकियों का गैर-कश्मीरी और आम नागरिकों पर हमला; 24 घंटे में 3 को मारी गोली,1 की मौत

FILE PHOTO

एक बार फिर आंतकियों ने जम्मू और कश्मीर में गैर- कश्मीरी तथा राज्य के आम नागरिकों को निशाना बनाना शूरू कर दिया है। आतंकियों ने 24 घंटे में तीन लोगों पर हमला किया है। इसमें एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई है, जबकि दो गैर कश्मीरी मज़दूर घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, पुलवामा जिले के गंगू गांव में आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय मजदूर को गोली मार दी; घायल हालत में मजदूर को जिला अस्पताल पुलवामा में भर्ती कराया गया है। मज़दूर का नाम बिसुजीत कुमार है और वो बिहार का रहने वाला है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च अभियान शुरू कर दिया है। एक घंटे के अंदर आज दूसरा हमला है। पुलिस ने बताया कि घायल मज़दूर को पुलवामा के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आतंकियों ने तजमुल मोहिउद्दीन नाम के एक शख्स को बडगाम ज़िले के गोटपोरा में गोली मार दी। मोहिउद्दीन पर उनके घर के पास ही हमला हुआ। अस्पताल ले जाने  के दौरान ही तजमुल ने दम तोड़ दिया। इससे पहले पुलवामा ज़िले में ही रविवार को भी एक प्रवासी मज़दूर, जो कि कारपेंटर का काम करता है, उसे आंतकियों ने गोली मार दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 21 March, 2022
Advertisement