Advertisement
29 October 2022

जापानी मीडिया ने की गणितज्ञ आनंद कुमार और उनके सुपर 30 की जबरदस्त तारीफ

जापानी मीडिया ने भारत के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार की जमकर तारीफ की है। पूरे जापानी मीडिया का समर्थन आनंद कुमार को हासिल हुआ है। पिछ्ले महीने आनंद कुमार अपने ऊपर बनी फिल्म 'सुपर 30' के प्रीमियर में शामिल होने जापान पहुंचे थे। इसके बाद से ही जापान में आनंद कुमार को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। देश के सभी बड़े अखबारों ने आनन्द कुमार के क्रांतिकारी विचारों से भरे इंटरव्यू प्रकाशित किए हैं। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार "योमियरी शिम्बुन" ने एक आलेख प्रकाशित किया है, जिसमें शिक्षा की ताकत के बारे में लिखा गया है। आलेख में यह भी बताया गया है कि क्यों समाज के गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित तबके की शिक्षा के लिए सुपर 30 की संकल्पना की गई। इस तरह जापान और भारत की शिक्षा व्यवस्था के विषय में विचार करने का संयोग बना है। 

Advertisement

 

एक दूसरे अखबार "द असाही शिमभुम" ने भी सुपर 30 की 20 सालों की यात्रा को रेखांकित करने का काम किया है। अखबार ने लिखा है कि कैसे आनंद कुमार, जिन्होंने खुद आर्थिक कारणों से स्वयं की शिक्षा के दौरान कड़ा संघर्ष किया, उन्होंने समाज के गरीब, कमजोर, पिछड़े वर्ग की शिक्षा व्यवस्था को विकसित करने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए। अखबार ने आनंद कुमार की संघर्ष यात्रा का वर्णन करते हुए बताया है कि किस तरह टीन की छत वाले घर में रहते हुए आनन्द कुमार का जीवन बीता। कैसे वह कम उम्र में ही ट्यूशन पढ़ाने लगे और उनकी थ्योरी रिसर्च जनरल में प्रकाशित होने लगी थीं। आनंद कुमार ने गरीब बच्चों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाने का संकल्प लिया और कामायाब हुए। 

 

अखबार में लिखा गया कि आनंद कुमार केवल गणित के सूत्र नहीं सिखाते हैं बल्कि छात्रों को सोचने पर मजबूर करते हैं। उनके मार्गदर्शन में जितने छात्र सफल हुए, वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आनंद कुमार की कहानी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने जगह दी है और उनके छात्र दुनिया की अग्रणी कंपनियों में कार्यरत हैं। 

 

25 सितंबर को आनंद कुमार को जापान में उनके जीवन पर आधारित फिल्म सुपर 30 के प्रीमियर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान आनंद कुमार अपने छात्र, जो जापान में कार्यरत है, से मिलकर बेहद खुश हुए। फिल्म सुपर 30 में आनंद कुमार के जीवन और उनके संघर्ष को बखूबी दिखाया गया। किस तरह संघर्ष के बाद आनंद कुमार ने गरीब, पिछड़े, वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित की और उन्हें आईआईटी जैसे संस्थान तक पहुंचाया, यह वाकई काबिले तारीफ बात है। सुपर 30 को जापान के 50 शहरों में रिलीज़ किया गया था, जहां इसे दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल हुआ। इससे पहले साल 2009 में जापान की अभिनेत्री नोरिका फूजिवारा ने पटना आकर आनंद कुमार पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Anand Kumar, Anand Kumar super 30, super 30, Japanese media praises Anand Kumar, Japanese media praises super 30, Hritik Roshan Bollywood film super 30, Bollywood, Hindi cinema, Entertainment Hindi films news
OUTLOOK 29 October, 2022
Advertisement