20 December 2017
जस्टिस यूडी साल्वी बने एनजीटी के कार्यकारी अध्यक्ष
google
जस्टिस साल्वी ने 1977 से वकालत शुरू की। अगस्त 1993 में उन्हें मुंबई में सिटी और एडिशनल सिविल जज नियुक्त किया गया। 10 फरवरी 2009 को उन्हें पदोन्नत कर बॉम्बे हाईकोर्ट का जज बनाया गया। जस्टिस साल्वी 14 फरवरी 2013 को एनजीटी के न्यायिक सदस्य बनाए गए।
जस्टिस साल्वी आज एनजीटी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे और नए अध्यक्ष की नियुक्ति या खुद के रिटायर होने तक इस पद पर बने रहेंगे। जस्टिस साल्वी का जन्म 26 फरवरी 1951 को मुंबई के गिरगांव में हुआ था। उन्होंने एमएससी करने के बाद बॉम्बे विश्वविद्यालय के 1976 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने ठाणे के एक कॉलेज में अंशकालिक लेक्चरर के रूप में भी काम किया।