Advertisement
20 June 2023

दिल्ली में अपराधों का "रेड अलर्ट", केजरीवाल ने उपराज्यपाल को दिया बैठक का प्रस्ताव

देश की राजधानी में विगत दिनों हुए अपराधिक मामलों पर विचार विमर्श के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। सोमवार को लिखे गए पत्र के माध्यम से केजरीवाल ने "मंत्रिमंडल" और "उपराज्यपाल" की एक बैठक का प्रस्ताव रखा है, ताकि उक्त मामले पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सके।

पत्र में लिखा गया है, " स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान चार हत्याएं हो चुकी हैं।" केजरीवाल ने विशेष रूप से रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और मामले पर दिल्ली के निवासियों के साथ तत्काल जुड़ाव पर जोर दिया।



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को लिखा, "मैं इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सार्थक चर्चा के लिए अपने कैबिनेट सहयोगियों की एक बैठक आपके साथ करने का प्रस्ताव करता हूं।" आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से यह चिट्ठी साझा की गई है।

Advertisement

इसमें अरविंद केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल से चार बातें प्रमुख रूप से कही गई हैं। पत्र में लिखा है, "दिल्ली का हर नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है।दिल्ली की कानून एवं व्यवस्था के लिए सीधे उपराज्यपाल और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। नागरिकों, विधायकों और आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर कानून व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए, साथ ही थाना लेवल कमिटी फिर से शुरू की जानी चाहिए।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Arvind Kejriwal, Delhi Cabinet meeting, LG, Lieutenant Governor V K Saxena, spurt in crimes
OUTLOOK 20 June, 2023
Advertisement