Advertisement
06 April 2018

नेपाल के प्रधानमंत्री तीन दिवसीय भारत यात्रा पर

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आज से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी राधिका शाक्य और मंत्रियों का एक दल, संसद सदस्य (सांसद), सचिव और नेपाल सरकार के अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी भी उनके साथ भारत आए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद ओली की यह पहली विदेश यात्रा है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्त राज्य मंत्री एसपी शुक्ला ने उनका स्वागत किया।

 शुक्रवार यानी आज शाम को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। कल एक शिष्टमंडल स्तर की वार्ता होगी। वे दिल्ली में नेपाली समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे इसके बाद उनका राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा, जहां वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।

शनिवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी अलग से मुलाकात होगी। ओली को उत्तराखंड के पंत नगर स्थित जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय भी जाएंगे। विश्वविद्यालय उन्‍हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि दे रहा है। 

Advertisement

माना जा रहा है कि 2017 में हुए चुनावों में लेफ्ट पार्टियों वाले गठबंधन को बहुतमत और चीन की बढ़ती दखलंदाजी के बीच इस यात्रा के काफी ख्‍ाास मायने हैं। ओली ने आशा जताई है कि दोनों राष्ट्रों के बीच संबंध में किसी प्रकार का असर नहीं होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: KP sharma oli, rajnath singh, nepal, india, केपी शर्मा ओली, राजनाथ सिंह, नेपाल, भारत
OUTLOOK 06 April, 2018
Advertisement