Advertisement
05 April 2018

कुवैत ने 15 भारतीयों की मौत की सजा उम्रकैद में तब्दील की: सरकार

कुवैत सरकार ने 15 भारतीयों को मिली मौत की सजा उम्रकैद में तब्दील कर दी है। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में इस बात की जानकारी दी।  

विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि अन्य 119 भारतीयों की सजा भी ‘अमीर के आदेश’ से कम कर दी गई है। उनके बयान में इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है कि ये सजाएं कब बदली गई और न ही दोषियों के बारे में कोई जानकारी दी गई है।

119 भारतीयों में से 53 दोषियों की सजा उम्रकैद से घटाकर 20 साल कर दी गई। 22 भारतीयों को तुरंत रिहा कर दिया गया जबकि 18 दोषियों की सजा तीन-चौथाई तक घटा दी गई। दोषी पाए गए 25 भारतीयों की सजा आधी कर दी गई जबकि एक दोषी की सजा का चौथा हिस्सा कम कर दिया गया।

Advertisement

सिंह ने बताया कि भारत सरकार अपने मिशनों और द्विपक्षीय तंत्र के जरिए विदेश में जेलों में बंद भारतीय नागरिकों के मामले संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार उठाती रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kuwait commuted, death sentence, of 15 Indians, to life, Government
OUTLOOK 05 April, 2018
Advertisement