Advertisement
19 March 2018

चारा घोटाले के दुमका ट्रेजरी मामले में लालू दोषी करार

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के दुमका ट्रेजरी मामले में आज सीबीआइ की विशेष कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया है। इसी मामले में राज्य के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया गया।


लालू प्रसाद की तबीयत अभी ठीक नहीं है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें वहीं से कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया। उन्हें इस मामले में 21 से 23 मार्च के बीच सजा सुनाई जाएगी। राजद प्रमुख को चारा घोटाले के छह मामलों में से चार में दोषी ठहराया जा चुका है।

Advertisement


दुमका ट्रेजरी मामले में कुल 31आरोपी हैं। इस सभी 31 आरोपियों में से कोर्ट ने 19 को दोषी करार दिया है। इनके अलावा बाकी 12 लोग बरी कर दिए गए हैं। इससे पहले तीन मामलों में दोषी करार दिए जाने के कारण लालू रांची की बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें चाईबासा के पहले मामले में पांच साल की सजा, देवघर मामले में 3.5 साल की सजा और चाईबासा के तीसरे मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है।

क्या है दुमका ट्रेजरी मामला

दुमका ट्रेजरी से दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच गैर कानूनी तरीके से 3.76 करोड़ रुपये निकाले गए थे। मामले में सीबीआई  ने 11 अप्रैल 1996 को 48 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 11 मार्च 2000 को मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Lalu, yadav, pronounced, guilty, Fodder, scam, Dumka, jaggannath, mishra
OUTLOOK 19 March, 2018
Advertisement