Advertisement
14 August 2021

कौन थे डॉक्टर उमेश प्रसाद, जो लालू यादव का कर रहे थे इलाज; आज ली आखिरी सांस

रांची स्थित रिम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. उमेश प्रसाद का आज सुबह निधन हो गया है। हिंदुस्तान समाचार के मुताबिक डॉ उमेश प्रसाद मल्टीपल मायलोमा बीमारी से ग्रासित थे। ये एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है। 

बीमार होने के बावजूद डॉ उमेश व्हीलचेयर के सहारे हर रोज मरीजों को देखने रिम्स आते थे। जब लालू प्रसाद रिम्स में भर्ती थे,तब उनका इलाज डॉ. उमेश प्रसाद ने लंबे समय तक किया था। एम्स रेफर करने से पूर्व भी मेडिकल बोर्ड की टीम में डॉ. उमेश प्रसाद का नाम था।

हिंदुस्तान के मुताबिक डॉ उमेश प्रसाद को एक महीना पहले मेडिसिन विभाग का एचओडी बनाया गया था। विभाग के एचओडी डॉ जेके मित्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले डॉ उमेश मेडिसिन विभाग के यूनिट इंचार्ज थे।

Advertisement

डॉ. उमेश प्रसाद की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर हैंडल से लिखा, “रिम्स के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश प्रसाद जी के निधन की दुखद सूचना मिली। उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने का साहस दे। ऊं शांति।“

 

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Lalu Prasad Yadav, Doctor Umesh Prasad, Lalu Yadav
OUTLOOK 14 August, 2021
Advertisement