Advertisement
27 March 2025

आईपीयू के सभी प्रोग्राम में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

file photo

आईपी यूनिवर्सिटी ने संभावित आवेदकों की माँग पर नए सत्र के लिए विभिन्न प्रोग्राम में दाख़िले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

जिन प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर दाख़िलें होने हैं उनमें आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ा कर 11 अप्रैल कर दी गई है जिन प्रोग्राम में दाख़िलें नेशनल लेवल टेस्ट्स या लास्ट क्वालिफाइंग एग्जाम के मेरिट पर होने हैं उनमें आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा कर 30 अप्रैल कर दी गई है।

पहले सभी प्रोग्राम में आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 थी। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है ।

OUTLOOK 27 March, 2025
Advertisement