Advertisement
07 January 2020

आइए नई शुरुआत करें, अतीत को पीछे छोड़ देः जेएनयू वीसी

आइए नई शुरुआत करें, अतीत को पीछे छोड़ देः जेएनयू वीसी | ANI

जेएनयू हिंसा पर वाइस चांसलर जगदीश कुमार ने नकाबपोशों के हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने छात्रों से कहा कि आइए हम एक नई शुरुआत करें और अतीत को पीछे छोड़ दें। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।

वीसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जेएनयू का कल्चर डिबेट और चर्चा करके समाधान निकालने वाला रहा है। हिंसा किसी भी चीज का समाधान नहीं हो सकती। जेएनयू कैंपस सुरक्षित जगह हैं। उन्होंने छात्रों से वापस आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जेएनयू के हालातों को फिर से सामान्य करने की पूरी कोशिश चल रही है। ठप पड़ा सर्वर सिस्टम भी फिर से चलने लगा है। अगले सत्र के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। छात्र अब विंटर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

घटना के जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई

Advertisement

वीसी जगदीश कुमार ने कहा कि बताया कि फिलहाल क्राइम ब्रांच घटना की जांच कर रही है और वह इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। पुलिस की हर तरह से मदद की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज या अन्य जो भी सबूत होंगे वह उन्हें दिए जाएंगे। तोड़फोड़ में जो भी शामिल थे वे सब जिम्मेदार है और उन पर कार्रवाई जरूर होगी।

क्राइम ब्रांच कर रही हैं जाच

जेएनयू हिंसा की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दी गई है। टीम मंगलवार को कैंपस पहुंची थी। साथ में सबूत जुटाने के लिए फरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची थी। बता दें कि दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार शाम को कई नकाबपोशों ने लाठी-डंडों के साथ कैंपस में हमला किया था, इसमें 30 से ज्यादा छात्र घायल हो गए थे। इसमें छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष को काफी चोटें आई। वहीं, देश के कई हिस्सों में जेएनयू के समर्थन में अभी भी प्रदर्शन जारी है। 

TAGS: Let, Make, New, Beginning, Put, Past, Behind, JNU, VC, Jagadesh Kumar
OUTLOOK 07 January, 2020
Advertisement