Advertisement
01 September 2016

लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत सेना के उप प्रमुख बने

पीआईबी

रावत को वर्ष 1978 में आईएमए देहरादून में 11 वीं गोरखा राइफल्स के पांचवीं बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ था। वहां पर उन्हें सॉर्ड आॅफ आॅनर पुरस्कार मिला।

लेफ्टिनेंट जनरल रावत को युद्ध कौशल और उग्रवाद रोधी अभियानों का खासा अनुभव है। उन्होंने पूर्वी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब इन्फैंट्री बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर और कश्मीर घाटी में इन्फैंट्री खंड की कमान संभाली है। (एजेंसी)

TAGS: लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत, सेना, उप प्रमुख, कार्यभार
OUTLOOK 01 September, 2016
Advertisement