Advertisement
26 May 2025

मध्य प्रदेश : खंडवा में सामूहिक बलात्कार की शिकार 45 वर्षीय आदिवासी महिला की हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार 45 वर्षीय आदिवासी महिला की मौत हो गई।  मध्य प्रदेश पुलिस के  अधिकारी ने जानकारी दी कि यह घटना शनिवार (24 मई) को जिले के खालवा थाने की रोशनी पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई। घटना के बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) राजेश रघुवंशी ने कहा, "23 मई को खालवा थाने की रोशनी पुलिस चौकी के अंतर्गत एक शादी समारोह था और पीड़िता समारोह में शामिल होने गई थी।शादी में शामिल होने के बाद शाम करीब 6:15 बजे वह और हरि नाम का एक आरोपी किसी को उसके घर छोड़ने गए। इसके बाद महिला हरि के घर गई, जहां एक अन्य आरोपी सुनील भी आया। उनके पड़ोसी संजय ने इन तीनों (पीड़िता, हरि और सुनील) को शराब पीते हुए देख लिया।"इसके बाद सुबह हरी की मां ने पीड़िता को घायल अवस्था में देखा। उसने पीड़िता के परिवार से संपर्क किया। जिसके बाद पीड़िता के परिवार के सदस्य आए और उसे घर ले गए। उन्होंने पुलिस या किसी और को घटना की जानकारी नहीं दी। हालांकि पीड़िता ने उन्हें बताया कि सुनील और हरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

24 मई को दोपहर 2.30 बजे उसकी मौत के बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।"उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस  अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतका ने परिवार के सदस्यों को बताया कि हरि और सुनील नाम के दो व्यक्तियों ने उसके साथ जबरदस्ती की थी।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Madhya Pradesh, 45-yr-old tribal woman dies after gangrape in Khandwa; two held, Madhya Pradesh gang rape,
OUTLOOK 26 May, 2025
Advertisement