Advertisement
24 April 2020

उद्धव सरकार के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

उद्धव सरकार के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले | FILE PHOTO

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र आव्हाड का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। आव्हाड और उनके परिवार के सदस्य पिछले 10 दिनों से होम क्वारेंटाइन हैं। यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया था क्योंकि उनके एक सुरक्षाकर्मी का टेस्ट पॉजिटिव आया था।

इससे पहले अव्हाड का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था लेकिन इसके बाद गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह राज्य के स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चिंता का विषय है। वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता को टेस्ट के लिए बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी के संपर्क में आए थे

Advertisement

इस बात का भी संदेह है कि मंत्री अनजाने में कई व्यक्तियों को संक्रमण से गुजार सकते हैं, जो अब इलाज करा रहे हैं। मंत्री जितेंद्र आव्हाड उस समय कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी के संपर्क में आए थे जब मुंब्रा इलाके में पुलिस तबलीगी जमात में शामिल होने वाले लोगों की तलाश कर रही थी।  इसी महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित आवास के बाहर स्वास्थ्य अधिकारियों को एक चाय बेचने वाले में कोरोना संक्रमण मिला था।

राज्य में अब तक 283 ने गंवाई जान

बता दें कि अब तक कई बड़े नेता खुद को क्वारेंटाइन कर चुके हैं। चाहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हो या फिर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। इन्हें कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने का शक था। इसलिए एहतियात के तौर पर इन लोगों ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 778 नए मामले सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के कुल 6,427 मामले हो गए हैं, जबकि 283 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई की बात करें तो यहां पर 24 घंटे में 522 केस सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना के 4,205 मामले हो गए हैं। यहां पर अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है।

TAGS: Maharashtra, Housing, Minister, Jitendra Awhad, Tests, Covid-19, Positive
OUTLOOK 24 April, 2020
Advertisement