Advertisement
08 July 2017

जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार | Google

दिल्ली से सटे हरियाणा के बल्लभगढ के पास चलती ट्रेन में जुनैद की बेरहमी से हत्या करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार कर लिया है।

 पिछले महीने हरियाणा में 16 वर्षीय जुनैद खान की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मुख्य आरोपी को शनिवार को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। जीआरपी पुलिस ने सोमवार को जुनैद की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का पता देने पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

जुनैद हरियाणा के बल्लभगढ़ में खांडवली गांव का रहने वाला था। 22 जून को अपने चार दोस्तों के साथ दिल्ली से ईद की खरीदारी कर जुनैद ट्रेन से घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ इसके बाद बात बढ़ गई। व्यक्तिगत और आपत्तिजनक बातें कहीं गई थी। इसके बाद लोगों के एक समूह ने कथित रूप से जुनैद की पिटाई की और चाकू से हमला किया। इसमें उसकी जान चली गई। इस मामले में मुख्य आरोपी को शनिवार को महराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। जुनैद प्रकरण में कार्रवाई न करने को लेकर हरियाणा सरकार की आलोचना हो रही थी। 

Advertisement

 

TAGS: Junaid murder, Ballabhgarh, murder in train
OUTLOOK 08 July, 2017
Advertisement