Advertisement
13 February 2018

मल्लिका शेरावत ने मांगी सुषमा स्वराज से मदद

सुषमा स्वराज ट्विटर पर मदद देने के लिए मशहूर हैं। दुनिया के किसी भी कोने से लोग उन्हें ट्वीट करत हैं और वह उनकी मदद करती हैं। इस बार बॉलीवुड में काम कर चुकीं और अब पेरिस में बस गईं मल्लिका शेरावत को उनकी मदद की दरकार है।

मल्लिका ने मदद जरूर मांगी है पर यह मदद उन्हें अपने लिए नहीं बल्कि गैर सरकारी संगठन फ्री ए गर्ल के लिए मांगी है। फिलहाल मल्लिका इस संगठन के लिए काम कर रही हैं। इसी संस्था के को फाउंडर एवलीन होल्सकन भारत आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिल रहा है। उन्हें वीजा दिलाने के लिए ही शेरावत ने सुषमा स्वराज को ट्वीट किया है।


Advertisement

फ्री ए गर्ल बच्चों के यौन शोषण और मानव तस्करी के खिलाफ काम करता है। यह एक डट संस्था है जो भारत में भी बच्चों की तस्करी रोकने के लिए काम करती है। मल्लिका इस संस्था द्वारा चलाए जा रहे एक स्कूल की ब्रांड एंबेसडर है। यह स्कूल उन बच्चों को शिक्षा देने का काम करता है जिन्हें तस्करों से छुड़ाया जाता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: mallika sherawat, sushma swaraj, मल्लिका शेरावत, सुषमा स्वराज
OUTLOOK 13 February, 2018
Advertisement