Advertisement
07 May 2018

फेसबुक पर भाजपा के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी, अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के बलिया में भाजपा के खिलाफ फेसबुक पर तथाकथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक शख्स को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिले के एएसपी विक्रांत वीर ने बताया कि भाजपा नेता गोपाल जी सोनी ने मामले में शिकायत की थी। उनकी शिकायत के बाद रसड़ा इलाके से एक शख्स अरमान को गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी ने बताया कि अरमान पर फेसबुक पर भाजपा के खिलाफ तथाकथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

TAGS: UP, arrest, objectionable remarks, BJP, फेसबुक, भाजपा, अरेस्ट, यूपी
OUTLOOK 07 May, 2018
Advertisement