Advertisement
08 February 2018

शरद पवार पर ट्विट कर फंस गया सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी टिवटर हैंडल बनाने वाला

शरद पवार पर ट्विट कर फंस गया सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी टिवटर हैंडल बनाने वाल

मुंबई क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आत्माराम सिसोदे नाम का यह व्यक्ति खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताता है। आत्माराम ने इस फर्जी अकाउंट से शरद पवार के बारे में ट्विट किया था।

सचिन तेंदुलकर को इस ट्वीट के बारे में जैसे ही पता चला उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की और बताया कि सारा का ट्विटर अकाउंट नहीं है और कोई उनकी बेटी के नाम से फर्जी हैंडल बना कर ट्विट कर रहा है। शिकायत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच हरकत में आई और आत्माराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लंबे समय बाद इस व्यक्ति को पकड़ पाई है। इसकी गिरफ्तारी की कोशिश पिछले अक्टूबर से हो रही थी। आरोपी मुंबई के अंधेरी ईस्ट के लोक सरिता अपार्टमेंट में रहता है।

नितिन ने सारा तेंदुलकर का एक फोटो भी लगा रखा था और वह 'sachin_rt' नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल चला रहा था। आरोपी ने अपने ट्विट में पवार को भ्रष्टाचारी बताते हुए लिखा,  'सभी जानते हैं कि शरद पवार ने महाराष्ट्र को लूटा है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अब उसने केंद्र को भी लूटने की कोशिश की... #MallyaNamesPawar।'

Advertisement

आरोपी सिसोदे के वकील का कहना है कि उनके मुवक्किल ने अपना लैपटॉप बेच दिया है। संभव है जिस व्यक्ति ने यह लैपटॉप खरीदा है उसने यह अकाउंट बनाय हो। हालांकि वकील बेचने वाले शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने आईपी एड्रेस ट्रेस करने के बाद ही सिसोदे को गिरफ्तार किया है। सिसोदे पर धारा 419, 420, 500, 66 सी 66 डी के तहत मामले दर्ज किए हैं।

TAGS: fake twitter handle, sara tendulkar, फर्जी ट्विटर हैंडल, सारा तेंदुलकर
OUTLOOK 08 February, 2018
Advertisement