Advertisement
14 November 2018

जब एक महिला के पेट से निकला मंगलसूत्र, चूड़ी, कंगन, सेफ्टी पिन और नट-बोल्ट

File Photo

मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद करीब डेढ़ किलो वजन के मंगलसूत्र, चूड़ियां और लोहे की कील निकाली गई हैं। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

दो घंटे तक चला महिला का ऑपरेशन

डॉक्टर ने बताया कि करीब 45 साल की महिला संगीता ‘एकुफेजिया’ नाम की एक दुर्लभ विकृति से ग्रस्त है जिसकी वजह से व्यक्ति धातु की चीजों को खाने लगता है। अस्पताल के डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से लोहे की कीलें, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, यू-पिन, बालों में लगाने वाली पिन, कंगन, चूड़ियां, चेन, मंगलसूत्र समेत कई दूसरी चीजें भी निकाली गईं। एक सरकारी मानसिक चिकित्सालय से महिला को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लाया गया था। ट

Advertisement

डॉक्टर ने क्या कहा-

डॉ. परमार ने कहा, ‘महिला ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। उसका पेट पत्थर की तरह कठोर था। एक्स-रे से खुलासा हुआ की उसके पेट में कई बाहरी चीजें हैं। सेफ्टी पिन उसके फेफड़ों में धंसी थीं और उसके पेट में भी इनसे छेद हो गया था।’

फेफड़ों में फंसी थी पिनें

परमार ने बताया कि महिला को एक मेंटल हॉस्पिटल से यहां लाया गया था। उसे पेट दर्द की शिकायत थी। उसका पेट चट्टानों की तरह कड़ा हो गया था। एक्स-रे से पता चला की उसके शरीर में धातु की चीजें जमा हो रखी हैं। फेफड़ों में सेफ्टी पिन धंसी हुई दिखी। इसके बाद हमने महिला का ऑपरेशन किया।

TAGS: Mangalsutra, bangles, nails, removed, from woman, stomach
OUTLOOK 14 November, 2018
Advertisement