Advertisement
07 June 2021

पुणे की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 18 लोगों की मौत, दर्जनों के फंसे होने की आशंका

ANI

महाराष्ट्र के पुणे की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इसमें ज्यादातर महिलायें काम करती थीं। इस अग्निकांड में 18 लोगों के मौत हो गई है और दर्जनों के के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से इस आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। दूर से ही धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इसमें हवा, पानी और भूतल उपचार रसायन (केमिकल) का विनिर्माण, आपूर्ति और निर्यात का काम होता है।

पीएमआरडीए दमकल सेवा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने कहा, "कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के बाद से उनके कम से कम 17 कर्मचारी लापता थे। हमने अब तक पांच शव बरामद किए हैं और अन्य कर्मचारियों की तलाश की जा रही है।"

TAGS: Massive, Fire, Chemical, Plant, Pune, 14 Dead, Dozens, Missing
OUTLOOK 07 June, 2021
Advertisement