Advertisement
18 May 2022

22 मई से एक हो जाएंगे दिल्ली के तीनों नगर निगम, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

22 मई से एक हो जाएंगे दिल्ली के तीनों नगर निगम, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

22 मई को औपचारिक रूप से दिल्ली के तीनों नगर निगमों का विलय हो जाएगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को इसकी घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के तीन नगर निकायों को एक करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि 22 मई से दक्षिण, उत्तर और पूर्वी एमसीडी को दिल्ली के एक नगर निगम के रूप में माना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 22 मई से लागू होगा।

दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 के अनुसार, केंद्र सरकार निगम की पहली बैठक होने तक नए एकीकृत नागरिक निकाय को चलाने के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त करेगी।

Advertisement

दिल्ली के तीन नागरिक निकायों को एकीकृत करने वाले कानून को 30 मार्च को लोकसभा और 5 अप्रैल को राज्यसभा की ओर से हरी झंडी मिली थी। इसके बाद 18 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से विधेयक पर अपनी सहमति देने के बाद यह अधिनियम एक कानून बन गया था।

TAGS: MCD, formally merged, May 22, central government, Union Home Ministry, Municipal Corporation (Amendment) Act
OUTLOOK 18 May, 2022
Advertisement