Advertisement
01 June 2021

कौन है वो रहस्यमयी लड़की, जिसकी वजह से ‘चंगुल’ में फंस गया मेहुल चोकसी

कौन है ये रहस्यमयी लड़की, जिसकी वजह से ‘चंगुल’ में फंस गया मेहुल चोकसी | File Photo

देश का भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी का एंटीगुआ से फरार होना और फिर दो दिनों के बाद डोमिनिका में हुई गिरफ्तारी के बाद कई राज गहराते चले जा रहे हैं। 

सवाल है कि आखिर मेहुल चोकसी कैसे चंगुल में फंसा। क्या वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लग्जरी बोट पर गया था और उस महिला ने मेहुल को झांसे मे ले लिया। अगवा होने के बाद डोमिनिका पहुंचाया गया। 

आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक मेहुल डोमिनिका पहुंचा था तो एक महिला उसके साथ थी। अब ये संदेह है कि ये हनी ट्रैप का मामला हो सकता है।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि महिला एंटीगुआ में रह रही थी और कुछ समय पहले महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद एक दिन महिला ने मेहुल को अपने घर बुलाया जहां वो पहुंचा तो पहले से कई लोग मौजूद थे और उसे अगवा कर लिया गया। डोमिनिका ले जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई।

बीते दिनों एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हुए पीएनबी घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को डॉमिनिका में पकड़ा गया था। जिसके बाद उसकी हिरासत में जेल में बंद पहली तस्वीर सामने आई थी।

TAGS: Mehul Choksi, Honey Trap
OUTLOOK 01 June, 2021
Advertisement